नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सड़क किनारे खड़े 8 वर्षीय बालक को कार ने मारी ठोकर ,गम्भीर रूप से घायल 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,995 views

सड़क किनारे खड़े 8 वर्षीय बालक को कार ने मारी ठोकर ,गम्भीर रूप से घायल

 

आशीष कुमार तिवारी

नवाबगंज (गोण्डा) युगनव टाइम्स लाइव / सड़क किनारे खड़े 08 वर्षीय मासूम को एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालक का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा। सूचना पर पंहुची पुलिस ने कार मय चालक को कब्जे में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के नकहरा गाँव निवासी शिव निहाल पांडे पुत्र दीनानाथ ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि बीते गुरूवार को दिन में लगभग 03 बजे वह अपने नाती के साथ प्रयागराज गंगा स्नान कर वापस आ रहे थे कि थाना क्षेत्र गोकुला गाँव में चंदन श्रीवास्तव की दुकान पर पंहुचे थे । नाती प्रभात कुमार उम्र 08 वर्ष पुत्र योगेश कुमार सड़क के किनारे खडा होकर नाश्ता कर रहा था। इतने में एक कार चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और प्रभात को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार और चालक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान रंगेश पांडे ने बताया कि पुलिस ने कार को चालक सहित कब्जे में ले लिया है और गंभीर रूप घायल बालक का उपचार नवाबगंज कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने कहा कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!