नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

विद्यालय प्रांगण में विस्फोटक छुपाना, कहीं बड़ी घटना की तैयारी तो नही,एक छात्र घायल

1 min read

 2,575 views

विद्यालय प्रांगण में विस्फोटक छुपाना, कहीं बड़ी घटना की तैयारी तो नही,एक छात्र घायल

 

वजीरगंज(गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थानाक्षेत्र के कोंडर कम्पोजिट विद्यालय में पढ़ने गए एक 14 वर्षीय छात्र की बाईं एड़ी विस्फोटक के धमाके से उड़ गई।जिसे स्थानीय सीएचसी से जनपद चिकित्सालय रेफर किया गया है।

घायल करन(14) पुत्र परागदत्त निवासी कोंडर कम्पोजिट विद्यालय कोंडर में कक्षा 6 का छात्र है।वह मंगलवार को विद्यालय में पढ़ने गया था। दिन में विद्यालय के कैम्प्स में टहल रहा था।तभी उसका बाँया पैर किसी विस्फोटक जैसी चीज पर पड़ा और उसकी एड़ी उड़ गई।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम भवन प्रसाद,सहायक अध्यापक चन्द्र भान मौर्य व शिक्षा मित्र बृजेश कुमार सिंह 108 एम्बुलेन्स से घायल बालक को ले कर सीएचसी पहुंचे।जहां से अधीक्षक डा. आशुतोष शुक्ल ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जनपद चिकित्सालय रेफर कर दिया।शिक्षा मित्र ने बताया कि राम मनोहर सफाई कर्मी ने लगभग 10 बजे सफाई कार्य भी किया था।घटना की तहरीर प्रभारी प्रधानाध्यापक राम भवन प्रसाद ने थाने पर दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!