समाजसेवी ने मनकापुर कोतवाल व उप निरीक्षक को किया सम्मानित
1 min read
2,326 views
समाजसेवी ने मनकापुर कोतवाल व उप निरीक्षक को किया सम्मानित
मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / मनकापुर के सोठिया निवासी समाजसेवी एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने बृहस्पतिवार को मनकापुर कोतवाली में पहुंचकर मनकापुर कोतवाली के उपनिरीक्षक अरुण कुमार तथा एएसआई अमर सिंह को साल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
वहीं थाने के दोनों उप निरीक्षकों ने समाजसेवी भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे उर्फ पप्पू पांडे को इस कार्य के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि किसी को सम्मानित करना एक बहुत बड़ी बात है जो आप समाज सेवी होकर भी निभा रहे हैं ऐसा ही सभी को करना चाहिए वही समाजसेवी ने वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद कहा।
