नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नोडल अधिकारी ने बैठक कर गौशालाओं की कमियों को दूर करने के दिये निर्देश

1 min read

 820 views

नोडल अधिकारी ने बैठक कर गौशालाओं की कमियों को दूर करने के दिये निर्देश

 

 

गोण्डा ( युगनव टाइम्स लाइव ) गो सरंक्षण की व्यवस्था और गो आश्रय स्थलों का हाल जानने जनपद के आये नोडल अधिकारी विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा ए दिनेश कुमार ने विकास भवन सभागार में जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान 31 मार्च 2023 तक शत प्रतिशत गो वंशों को संरक्षित किए जाने के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं में हरे चारे, भूसे पानी आदि की व्यवस्था की जाए। गौशालाओं के बाहर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराएं जिससे गोवंश बाहर ना जा सके। उन्होंने सीडीओ गौरव कुमार को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को गौशालाओं का निरीक्षण करने और गौशालाओं की कमियों को दूर करने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गौशाला में शेड नहीं है वहां मनरेगा के माध्यम से शेड बनवाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निरीक्षण के दौरान गौशाला पर मौजूद अभिलेखों को जरूर देखें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गौशाला समिति की बैठक नियमित रूप से कराई जाये।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने सभी अधिकारियों से कहा कि वह नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का का अनुपालन कराएं। गौशाला में जाकर वहां पर जो भी कमी हो उसको दूर करें। गोवंशो को को खुले में ना घूमने दें और खेतों में ना जाने दे।

 

 

 

बैठक में एसडीएम मनकापुर, एसडीएम सदर, पीडी डीआरडीए, डीडीओ, सीवीओ सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!