समाजसेवी भाजपा नेता द्वारा पत्रकार राधेश्याम तिवारी को अंगवस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित
1 min read
674 views
समाजसेवी भाजपा नेता द्वारा पत्रकार राधेश्याम तिवारी को अंगवस्त्र भेंटकर किया गया सम्मानित
यज्ञ नारायण त्रिपाठी
मोतीगंज (गोंडा ) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के ग्राम सोठिया निवासी समाजसेवी एवं भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे उर्फ पप्पू पांडे द्वारा लगातार पत्रकारों का सम्मान करना जारी है । पहले वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान को को सम्मानित किया ।उन्होंने इस दौरान संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया पत्रकार को सम्मानित करना मेरा परम कर्तव्य है क्योंकि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है और रात दिन एक करके खबर को इकट्ठा करके हम लोगों तक पहुंचाते हैं तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम पत्रकारों को सम्मान दें और सभी लोगों को पत्रकार का सम्मान करना चाहिए इसी के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान को सबसे पहले साल भेंट कर सम्मानित किया उसके बाद अन्य पत्रकारों को भी उन्होंने सम्मानित किया पत्रकार राधेश्याम तिवारी को मंगलवार साल भेंट कर भविष्य की कामना की।
