नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान जारी ,पुलिस कर रही निगरानी 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,155 views

प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान जारी ,पुलिस कर रही निगरानी

 

 

नवाबगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर में प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान जारी है। लेकिन जिम्मेदार केवल निगरानी कर रहे हैं जिसके कारण वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उधर लकड़ी माफिया धड़ल्ले से दिन-दहाड़े हरे पेड़ों के साथ ही प्रतिबंधित पेड़ों पर भी आरा चलाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। इन्ही वन माफियाओं के चलते थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 20 से भी अधिक वैध और अवैध आरा मशीने चल रही हैं जबकि मात्र चार आरा मशीनों का ही लाईसेंस है । ताजा मामला हरिवंशपुर गाँव के ठकुरन पुरवा मजरे का जहां रविवार को दिन-दहाड़े प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटान की जा रही थी। जिसकी शिकायत किसी ग्रामीण द्वारा वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक से की। शिकायत का तुरंत संज्ञान लेते हुए वन दरोगा अरूण कुमार तिवारी को मौके पर भेजा। जहां अवैध रूप से तीन पेड़ कटे पाये गये। बतातें चलें कि लगभग एक हफ्ते पहले गाँव में ही निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास दिन में ही वन माफियाओं के द्वारा लगभग 200 सागौन के पेड़ काटकर उठा ले गए। वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक ने बताया कि ठकुरन पुरवा में मौके पर पहुंच कर पेड़ काटने की मशीन जब्त कर ली गई है मौके पर तीन हरे पेड़ कटे पाए गए जिनमें एक नीम और एक शीशम का पेड़ था। लकड़ी जब्त कर सुपुर्दगी कर दी गई है । यह अवैध कटान राम अभिलाख यादव उर्फ डाक्टर द्वारा कराई जा रही थी।वहीं पानी की टंकी के पास शशांक चतुर्वेदी उर्फ संतोष के खेत में लगे अवैध रूप से काटे गए सागौन के पेड़ों के मामले में भगेलू यादव पर 12 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!