नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

न्यायालय के आदेश पर ताहिरा बानों बनाम आलिया आदि से सम्बन्धित सम्पत्ति हुई कुर्क

1 min read

 785 views

न्यायालय के आदेश पर ताहिरा बानों बनाम आलिया आदि से सम्बन्धित सम्पत्ति हुई कुर्क

 

अशफाक आलम

 

गौरा चौकी (गोंडा )युगनव टाइम्स लाइव / उपजिलाधिकारी मनकापुर के आदेश 146 (1)सी आर पी सी के अनुपालन में ताहिरा बानों बनाम आलिया आदि का नायब तहसीलदार मनकापुर जयशंकर सिंह ,कानूनगो प्रदीप मिश्रा कानूनगो रमेश वर्मा लेखपाल गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव लेखपाल विशनू प्रताप यादव की उपस्थित में एक मकानकुर्क किया गया।

नायब तहसीलदार के आदेश के अनुपालन में कुर्क सामान को श्रीमती आलिया खातून उर्फ बुच्ची पत्नी मो0 जमील निवासी कोल्हई गरीब थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा के सुपुर्दगी में दिया गया ।

ननंद और भौजाई के बीच चल रहे घर के विवाद को लेकर कुर्की का आदेश जारी हुआ था जिसको लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा शनिवार देर शाम कुर्की की गई ।

जबकि पीड़िता ताहिरा का भाई मोहम्मद जमील पुत्र मोहम्मद शरीफ का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के घर का सामान बाहर कर दिया गया और मकान को सील कर दिया गया l उसने बताया ग्राम पंचायत गाजीपुर में बने इस मकान के खतौनी मे गाटा संख्या 761 मिo / 2 डिसमिस उसके नाम दर्ज है l

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!