नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई संपन्न,कार्यदायी संस्था को तहसील स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजर को तैनात करने के दिये निर्देश—डीएम

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 452 views

डीएम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक हुई संपन्न,कार्यदायी संस्था को तहसील स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजर को तैनात करने के दिये निर्देश—डीएम

 

 

गोंडा ( युगनव टाइम्स लाइव ) जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन से चल रही समस्त परियोजनाओं पर विस्तृत रूप से गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यदायी संस्था एलएनटी व लोक सेवा मिशन तथा आईएसए को कड़े निर्देश देते हुए निर्देश दिये हैं कि कार्यों में और तेजी लायी जाय।

उन्होंने कहा है कि सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के संबंध में समय-समय पर उन्हें भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कार्यदायी संस्था को तहसील स्तर पर प्रोजेक्ट मैनेजर को तैनात करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए हैं कि मटेरियल सहित अन्य व्यवस्थाओं को और बढ़ाया जाए ताकि कार्य में प्रगति लाई जा सके।

बैठक में एक्सईएन जल निगम व एलएनटी के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सभी कार्यों का विभाजन करके संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाय तथा समय-समय पर कार्यों के प्रगति की उनसे जानकारी ली जाय।

उन्होंने जनपद में जल जीवन मिशन का कार्य शत-प्रतिशत समय से पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सरकार की महात्वाकांक्षी योजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ से कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा है कि कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!