नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गौशालाओं में संरक्षित पशुओं को शीतलहर से बचाए

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 130,168 views

 

 

डीएम ने गौशाला एवं पंचायत भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी

रिपोर्ट  संजय कुमार प्रजापति

गोण्डा युगनव टाइम्स लाइव बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील तरबगंज अंतर्गत विकासखंड नवाबगंज ग्राम पंचायत लौव्वावीरपुर में गौशाला एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित पशुओं के चारे की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था एवं ठंड से बचाव सहित अन्य सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं में संरक्षित पशुओं को शीतलहर से बचाव पर विशेष ध्यान दिया जाय। ताकि पशुओं को ठंड से परेशानी न होने पाए। इसके साथ ही पंचायत भवन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में साफ-सफाई के साथ ही अन्य सारी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत भवन में कार्य करने वाले कर्मचारी साफ-सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाए।

https://www.yugnavtimeslive.in/archives/1900

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टीजे पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, खंड विकास अधिकारी नवाबगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवाबगंज, राजस्व निरीक्षक लौव्वा वीरपुर, लेखपाल ओम प्रकाश वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव तथा ग्राम प्रधान जितेंद्र तिवारी नवाबगंज गिर्द पूर्व प्रधान राजेश तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!