नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

1 min read

 437 views

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव)  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश महोदय श्री ब्रजेन्द्र मणि त्रिपाठी के आदेश के अनुपालन में आज दिनांक-12.01.2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तहसील सदर गोण्डा अन्तर्गत ग्राम पंचायत माधवपुर चकत्ता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री नितिन श्रीवास्तव, अपर जिला जज/एफटीसी-द्वितीय की अध्यक्षता में किया गया।

 सचिव द्वारा विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि देश के भविष्य को संवारने में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है, क्योंकि उनके पास देश को बेहतर बनाने की काबिलियत और क्षमता होती है। आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के बारे में जानने और अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलवाने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को ही युवाओं को प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ही प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

उक्त साक्षरता शिविर में सचिव द्वारा दिनांक-21.01.2023 को आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत एवं दिनांक-11.02.2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मंें दीवानी, फौजदारी, राजस्व चकबन्दी, बिजली चोरी, 125 गुजारा भत्ता, प्रीलिटिगेशन बैंक ऋण वाद, ई चालानी वाद, वैवाहिक तथा मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र एवं धारा 138 एन.आई.एक्ट से सम्बन्धित प्रकरणों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने हेतु उपस्थित आमजन से अपील किया गया।

शिविर में श्रम विभाग के ओर से उपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री योगेश दीक्षित द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 भवन एंव सन्निर्माण कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है, जिसमें श्रमिक पंजीयन कर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं तथा बोर्ड द्वारा संचािलत विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। अपरिहार्य कारण से यदि श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो उसका लाभ उसके परिवारजन को मिलता है। श्रमिक के बेटियों के विवाह हेतु अनुदान, पढायी-लिखायी हेतु अनुदान, पेंशन, बीमा आदि का लाभ श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को दिया जाता है। यह योजना केवल उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित किया जाता है। साथ ही श्रमिकों के हित में भारत सरकार द्वारा श्रम पोर्टल के माध्यम से ई श्रम कार्ड बनाया जा रहा है, जिस पर बीमा भी किया जाता है। शिविर में जिला प्रोबेशन कार्यालय के ओर से उपस्थित जे0पी0 यादव द्वारा महिलाओं के बावत राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओं बेटी पढाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना, आदि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी प्रदान की गयी। तहसीलदार सदर श्री परशुराम द्वारा अपने सम्बोधन में तहसील स्तर पर राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, दुघर्टना बीमा योजना, फसल बीमा योजना, अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने के बावत जानकारी देते हुये उपस्थित नागरिकों को यह बताया गया कि उपरोक्त किसी घटना के घटित होने पर क्लेम प्रस्तुत करना जरूरी है तथा वर्तमान में सभी योजनायें कम्प्यूटरीकृत हो गयी हैं, इस कारण अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से राहत मिल गया है और समस्त जांच आनलाइन कम्प्यूटर के माध्यम से करके सभी योजनाओं का त्वरित लाभ दिया जाने लगा है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनीष ओझा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के वरिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ लिपिक कन्हैया लाल तिवारी तथा पराविधिक स्वयं सेवक संजय कुमार दूबे, आदि जनसमूह उपस्थित रहे।   

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!