नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

ठगी के शिकार दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को थाने पर दी तहरीर,तलाश जारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 618 views

ठगी के शिकार दर्जनों महिलाओं ने सोमवार को थाने पर दी तहरीर,तलाश जारी

 

 

मोहम्मद सुलेमान

मोतीगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के भटनियां व विद्यानगर गांव में तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा गांव की महिलाओं को ठग कर पुराने बर्तन वा जेवरात बदलने के बहाने लेकर रफूचक्कर हो गई ।

बताया जाता है कि उक्त गांव विद्यानगर वा भटनियां में मिला कर लगभग दर्जनभर घरों में तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा इस काम को अंजाम दिया गया जहाँ पर बर्तन एवं गहना किसी कम्पनी के नाम से वा नगद रुपए देने के बहाने लाखों का जेवर लेकर तीनों महिलाए गायब हो गयीं। जहां पर भटनियां गांव से विजय प्रताप वर्मा ,मंटू वर्मा ,लल्लन वर्मा के साथ विद्यानगर गांव के दर्जनभर घरों से अधिक महिलाओं को लूट कर तीनों अज्ञात महिला रफूचक्कर हो गई। वही संबंध में विद्यानगर प्रधान प्रतिनिधि आलोक सिंह बाबा ने बताया कि विद्यानगर में भी दर्जनभर घरों की महिलाओं को 3 महिलाओं द्वारा बर्तन वा गहना लेकर चली गयी मामले में थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया है पीड़ित महिला श्यामा पांडे आरती पांडे मीरा पांडे शारदा देवी बबीता पांडे कुंती देवी मीरा मालती विभा चंदा पटेल प्रमिला रेनू अंजू दयावती ने सोमवार सुबह मोतीगंज थाना अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र देकर ठग गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सामान दिलाने की भी मांग की है थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है ठग गिरोह पर नजर रखा जा रहा है ।

थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने बताया कि यह महिलाएं किसी कंपनी का नाम बता कर घरों में रहने वाली महिलाओं के पास जाकर भोली भाली महिलाओं का फायदा उठा कर उनके लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गए जिसका खुलासा वह समय हुआ जब उक्त महिलाओं ने जेवरात वापस करने के लिए रविवार का दिन मुकर्रर किया था और महिलाएं नहीं आई कब महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ मोतीगंज थाने पर दर्जनों महिलाओं ने प्रार्थना पत्र देकर अपने सामान की वापसी की गुहार लगाई है वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि अगर कोई भी महिला या पुरुष दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!