नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

यूपी में का बा फेम नेहा सिंह राठौर कल गोण्डा में

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 546 views

पंडित सिंह की अमरत्व जंयती पर सम्मानित होंगी गायिका नेहा सिंह राठौर व अन्य प्रतिभाएं

 

 

गोण्डा (युगनव टाइम्स लाइव ) बात बात में लोगों को हंसाने वाले तथा एक छोटे से गांव से चलकर उत्तर प्रदेश के सदन तक पहुंचने वाले स्व 0 विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की अमरत्व जयंती पर सात जनवरी को देश की जानी मानी हस्तियां सम्मानित होंगी। जिले के सूरज होटल में आयोजित जन्म जयंती पर आयोजित अमरत्व परम्परा कार्यक्रम में साहित्य,संगीत,समाजसेवी सहित अन्य विधाओं में महारत हासिल प्रतिभाओं जैसे लोक गायिका नेहा सिंह राठौर,धर्मेंद्र सोलंकी,गगन दीप सिंह तथा स्व. पंडित सिंह के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले उनके सभी सहयोगियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम की बड़ी जोरो से तैयारियां चल रहीं है जिसे अंतिम रूप देने के लिए उनके परिजन व समर्थक पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री ,समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता स्मृति शेष स्व. पंडित सिंह की जन्म जयंती कार्यक्रम में सात जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सूरज होटल में भारी जमावड़ा लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!