नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

शाबाश : खेत की रखवाली करने गए सूरज पर तेंदुए ने किया हमला ,13 मिनट तक रहा भिड़ा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 462 views

 

 

बहराइच (युगनव टाइम्स लाइव ) खेत की रखवाली कर रहे सूरज पर जंगल से निकलकर तेंदुए ने गुरुवार शाम को हमला कर दिया। बालक ने शोर मचाते हुए तेन्दुए से 13 मिनट तक संघर्ष किया। शोर सुनकर पड़ोस के खेतों में मौजूद लोग दौड़े तब बालक की जान बच सकी। घटना से गांव के लोग काफी सहमे हैं। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम पंचायत चहलवा का कैलाश नगर ढकिया गांव जंगल से सटा है।जहां के 16 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र मंगलू शाम करीब 4 बजे अपने गेहूं के खेत की निगरानी मवेशियों से कर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर दबे पांव आए तेंदुए ने गेहूं के खेत की रखवाली कर रहे सूरज पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही बालक सूरज हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। शोर मचाते हुए सूरज ने झपट्टा मारते समय तेंदुए को दो बार धकेला।

तीसरी बार तेंदुआ बालक पर झपटने की कोशिश में था तभी पड़ोस के खेत में मौजूद गांव निवासी कल्लू और राकेश हाका लगाते हुए तेंदुए की ओर दौड़ पड़े। शोर सुनकर तथा ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ बालक को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में बालक के सिर, मुंह और पीठ में गहरा जख्म हुआ है।

घटना की खबर गांव में फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़ पड़े, सभी घायल सूरज को लेकर गांव पहुचे। ग्रमीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुचे वन दरोगा अनंदलाल, वाचर विनोद सिंह व मनीलाल ने बालक को बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली में इलाज के लिए पहुचाया। जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर मिहीपुरवा कर दिया गया है।जहा इलाज चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!