हाड़ कपाऊ ठंड में अलाव बना सहारा , ग्राम प्रधान ने कई स्थानों से जलवाया अलाव
1 min read
362 views
हाड़ कपाऊ ठंड में अलाव बना सहारा , ग्राम प्रधान ने कई स्थानों से जलवाया अलाव

मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव / हाड़ कपाऊ ठंड में लोगों के लिए अलाव बना सहारा ग्राम प्रधान ने कई स्थानों पर जलवाया अलाव इस समय पड़ रहे। कड़ाके की ठंड से जहां लोग परेशान हैं ।वहीं लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है अलाव ग्राम प्रधान गढी ने कई स्थानों पर जलवाया अलाव मनकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गढ़ी के मोतीगंज बाजार में ठंड को देखते हुए ग्राम प्रधान ने शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई है लोगों के लिए अलाव ही सहारा है
ग्राम प्रधान गढी अरूणेश कुमार यादव उर्फ हरीश चंद्र ने इससे पहले भी अलाव जलवाया था लेकिन कुछ स्थानों से रात्रि में अज्ञात लोग अलाव की लकड़ी को उठा ले गए इसकी सूचना जब ग्राम प्रधान को मिली तो उन्होंने पुनः शुक्रवार को मोतीगंज बाजार सहित कई स्थानों पर दोबारा अलाव का व्यवस्था कराया जिससे इस कड़ाके की ठंड में लोगों को अलाव ताप कर राहत मिल रही है इस समय लोगों के लिए अलाव ही सहारा है और लोगों को संजीवनी साबित हो रहा है अलाव क्योंकि कड़ाके की ठंड में कोई भी देहाती क्षेत्र का लोग बाजार आना पसंद नहीं करता था लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा अलाव की व्यवस्था किए जाने के बाद कुछ लोग बाजार आने लगे हैं और अलाव ताप कर ठंडक से राहत पा रहे हैं ग्राम प्रधान ने कहा कि जनहित में और भी अलाव की लकड़ी की जरूरत होगी उसे भी हम पूरा करेंगे उन्होंने हमारे संवाददाता मोहम्मद सुलेमान को बताया कि 10 दिनों से पड़ रही ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था किया था लेकिन कुछ स्थानों से रात्रि में अलाव की लकड़ी को अज्ञात लोग उठा ले गए इसकी सूचना जब हमें मिली तो हमने शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है और अलाव ताप कर लोग खुश भी हैं!
