किसान मेले का किया गया आयोजन, लोगों को किया जागरूक
1 min read
404 views
किसान मेले का किया गया आयोजन, लोगों को किया जागरूक

जनक राम वर्मा
अलावल देवरिया (गोंडा)युगनव टाइम्स लाइव/ पंडरी कृपाल ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा भीटी पटखौली में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने किसान मेले का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मुरारी ने बताया कि मेले में आए हुए लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि सेक्स सीमन से बछिया ही पैदा होगी और सभी लोग पशुधन बीमा जरूर कराएं। और लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि जो दुधारु पशु हैं उन्हें कीडा की दवा और कैल्शियम जरूर खिलाएं जिससे पशुओं में दूध की बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने लोगों से बताया कि किसान के पास खेती व पशु दो ही साधन है जिससे किसान इन्हीं दोनों से अपनी आए बढ़ा सकता है। लोगों को पशुधन बीमा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिनके पास दुधारू पशु हैं वह अपने पशुओं का बीमा करा सकते हैं। वही वन विभाग के वन दरोगा नन्द गोपाल श्रीवास्तव ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सभी लोग फलदार वृक्ष लगाएं जिससे लोगों को छाया भी मिले और फल भी, वृक्ष लगाने से वातावरण भी शुद्ध रहेगा। सभी लोगों से एक एक वृक्ष लगाने की अपील की इस मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मुरारी के अलावा आलोक मिश्रा पशुधन प्रसार अधिकारी खंडवरिया, अनिल कुमार चतुर्थ श्रेणी के इंदिरा पुर, संजय मौर्य सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
