नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

एन पी एस कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 592 views

एन पी एस कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन

 

 

राकेश कुमार सिंह

मोतीगंज (गोंडा) पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा बी आर सी वजीरगंज पर जबरन एन पी एस कटौती के आदेश के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने में प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने एक स्वर में जबरन एन पी एस कटौती के तुगलकी फरमान का विरोध किया।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि वित्त नियंत्रक का प्रान आवंटन के बिना वेतन न देने का आदेश एक तुगलकी फरमान है इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। जबरन एन पी एस कटौती किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।मंत्री मनोज शर्मा ने कहा ने कहा कि संगठन सभी सम्मानित शिक्षकों के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है ।इस एन पी एस कटौती के आदेश के विरोध हेतु संगठन को अगर कोर्ट भी जाना पड़े तो हम उसके लिए तैयार है।धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवनीश पांडेय एवम मंत्री आनंद सिंह ने भी संबोधित किया।अंत में समस्त पदाधिकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वजीरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी को दिया गया। धरने में माधवराव शुक्ला, सुनील कुमार आनंद,संतोष सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह,नूर मोहम्मद, रविन्द्र शुक्ला, आशीष दुबे, आरती उपाध्याय,राधेश्याम तिवारी,नीना दुबे,उषा गुप्ता, राघवेन्द्र,शिव शंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, अवनीश द्विवेदी, सुनील गोस्वामी, नवीन,विशाल श्रीवास्तव,मनोज कुमार, रामभवन प्रसाद, कन्हैया लाल,शैलेन्द्र , रवि राय ए आर पी धीरेंद्र सिंह, घनश्याम मौर्या, अशोक कुमार मौर्य, गंगेश्वर प्रसाद, संजय कुमार आदि अनेक शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!