नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला गन्ना अधिकारी ने शौचालय का किया लोकार्पण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 457 views

रिपोर्ट संजय कुमार प्रजापति 

नवाबगंज(गोंडा) में स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में नवनिर्मित शौचालय का लोकार्पण जिला गन्ना अधिकारी ने शनिवार को किया। इस शौचालय के लोकार्पण होने से सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड के कर्मचारियों और किसानों को सुविधा मिलेगी।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबगंज सहकारी गन्ना समिति लिमिटेड के परिसर में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के सौजन्य से स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसका लोकार्पण शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में आये उप गन्ना आयुक्त / जिला गन्ना अधिकारी गोंडा ओ. पी. सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अमित सिंह और सहकारी गन्ना समिति सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और अंग-वस्त्र देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया । शौचालय का लोकार्पण करने के बाद मुख्य अतिथि ने सहकारी गन्ना समिति में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों के साथ समिति की कार्यशैली, स्वच्छता और व्यवस्था की मुक्त कंठ से सराहना की। सहायक गन्ना प्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि पहले सिर्फ स्टाफ क्वार्टर में ही शौचालय थे जिससे समिति में आने वाले किसानों और कर्मचारियों को दिक्कत होती थी लेकिन अब समिति के परिसर में शौचालय बनने से कर्मचारियों को किसानों  को सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिश्चंद्र, बैंक कर्मी राघवेंद्र सिंह, मुकुल गौड़, मसौधा चीनी मिल के अधिकारी हेमंत सिंह, किसान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, अनुराग सोनी, प्रदीप पांडे, अनिल सिंह, नीरज सिंह, भीम, लालेन्दर सिंह, गिरिजेश त्रिपाठी उमेश सिंह सहित तमाम कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!