नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जिला पर्यावणीय समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 548 views

 

     गोंडा (युगनव टाइम्स लाइव ) जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने की।

 बैठक में विभागवार अधिकारियों से पौध रोपण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि पूर्व में किये गए पौध रोपण का समय समय पर देखते रहे ताकि सभी पौधे लक्ष्य के अनुसार बने रहें।

    बैठक में उन्होंने बताया कि पौध रोपण का लक्ष्य विभागवार शासन के निर्देशानुसार आवंटित किया गया था, उस पर ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रहे असंतुलन को रोका जा सकेगा। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती है तथा जल संचयन में भी सहायतायुक्त होते हैं। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। उन्होंने कहा कि वन पेड़-पौधे ही नहीं हैं अपितु ये अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार भी हैं, इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नदियों के किनारे गंगा आरती बराबर होती रहे, साथ ही वहां पर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय, आगामी पौध रोपण की तैयारी पहले से ही कर ली जाय, और जो पौधे लगाये गए थे उन पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।

    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, डीएफओ पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला उद्योग अधिकारी, एक्सईएन जलनिगम, सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!