नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

12 लाख खर्च कर तोको बना कुत्ता ,

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 810 views

12 लाख खर्च कर तोको बना कुत्ता ,

दिल्ली ( युगनव टाइम्स लाइव ) अक्सर कई बार रईसी में जी रहे कुत्तों को देखकर लोग मज़ाक में कह बैठते हैं काश हमें भी ऐसी ही ज़िंदगी नसीब होती। फिलहाल ये तो मज़ाक की बात है, लेकिन जापान में रहने वाले तोको नाम के शख्स ने इस बात को बेहद गंभीरता से लिया और वो 12 लाख की अच्छी-खासी रकम खर्च करके खुद को इंसान से कुत्ता बना लिया। अब कोई भी उसे देखकर यकीन नहीं कर पाता कि ये कुत्ते की कोई नस्ल नहीं, बल्कि एक इंसान है।

तोको ने ट्विटर पर लोगों को अपना ये रूप दिखाकर दंग कर दिया। तोको बचपन से ही जानवरों की ज़िंदगी जीना चाहता था और उसे कुत्तों से खासा प्यार था। ऐसे में उसने अपना रूप बदलने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया और अपने लिए एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया। ये कॉस्ट्यूम पहनकर वो कहीं से भी इंसान नहीं लगता। इसके लिए उसने £12,480 यानि भारतीय मुद्रा में 12 लाख 48 हज़ार रुपये खर्च किए हैं।

तोको की इस अजीबोगरीब इच्छा को पूरा करने के लिए Zeppet ने उससे अच्छी-खासी रकम मांगी। कंपनी ने एक वर्कशॉप की और सिंथेटिक फर का इस्तेमाल करके उसके लिए डॉग कॉस्ट्यूम तैयार किया गया। इस दौरान छोटी से छोटी डिटेल पर भी बारीकी से काम किया गया। कुल बनकर तैयार हुआ। इसके बाद तोको ने इस ट्विटर शेयर कीं।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!