खबर का असर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मोतीगंज तथा ग्राम प्रधान ने जलवायाअलाव
1 min read
478 views
खबर का असर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मोतीगंज तथा ग्राम प्रधान ने जलवाया अलाव
मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज (गोंडा) युगनव टाइम्स लाइव /खबर का हुआ असर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष और ग्राम प्रधान ने कई स्थानों पर जलवाया अलाव
बताते चलें कि की एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है ,जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे और जिम्मेदार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसकी खबर संवाददाता मोहम्मद सुलेमान ने युगनव टाइम्स लाइव में प्रमुखता से प्रकाशित किया ,जिसका असर हुआ और व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष मोतीगंज संदीप कुमार गुप्ता तथा ग्राम प्रधान गढी अरूणेश कुमार यादव उर्फ हरिचंद ने संज्ञान में लेते हुए मोतीगंज बाजार बाईपास पीपल तिराहा सहित अन्य स्थानों पर आज सुबह अलाव की व्यवस्था की जिससे क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं ।
बताते चलें कि इससे पहले जिम्मेदारों द्वारा अलाव की व्यवस्था न किए जाने से मोहम्मद सुलेमान पत्रकार एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरजा शंकर नाग बुधवार को अलाव की व्यवस्था रेलवे स्टेशन मोतीगंज के पास करवाया था इसकी खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी
।
