अब्दुल हन्नान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी व अवध प्रांत का प्रभारी बनाए जाने पर गोंडा कांग्रेसियों ने जताया आभार
1 min read
127,696 views
गोंडा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्पित नेता और 1990 के दशक से पार्टी में निरंतर सेवा दे रहे राष्ट्रीय सचिव आदरणीय अब्दुल हन्नान जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सह-प्रभारी एवं अवध प्रांत का प्रभारी बनाए जाने पर गोंडा के कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है। इस नियुक्ति पर गोंडा के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व का सहर्ष आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने श्री हन्नान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “श्री अब्दुल हन्नान जी ने छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) और युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत कर राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर तय किया है। उन्हें संगठन में कार्य करने का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अवध प्रांत समेत पूरे प्रदेश में अपना खोया हुआ जनाधार पुनः हासिल करेगी।”
इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे, महासचिव अरविंद शुक्ला, सेवादल प्रमुख प्रदुमन शुक्ला, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सगीर खान, उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, अविनाश मिश्रा और प्रदीप सिंह सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अब्दुल हन्नान जी की नियुक्ति का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
