नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

जेडआरयूसीसी सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को दी कार्यकाल विस्तार की बधाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 158,510 views

 

गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सतीश कुमार को उनके कार्यकाल विस्तार पर बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान पंकज कुमार श्रीवास्तव और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के बीच पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र के विकास, आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

रेलवे के आधुनिकीकरण पर हुई चर्चा

भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा:

“वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में देश भर के रेलवे स्टेशनों को अधिक आधुनिक, सुविधायुक्त और विश्वस्तरीय बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस विकास यात्रा में परामर्शदात्री समिति के सदस्यों का सहयोग भी विभिन्न माध्यमों से हमेशा मिलता रहता है।”

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

जेडआरयूसीसी मेंबर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार का कार्यकाल बढ़ाए जाने के सराहनीय निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!