भगवान होटल में सहकार भारती की मासिक बैठक संपन्न
1 min read
161,519 views
गोण्डा। सहकार भारती गोण्डा की मासिक बैठक गोण्डा-बहराइच रोड स्थित भगवान होटल में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मां भारती एवं लक्ष्मणराव इनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता त्रिलोकी सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख अशोक वर्मा एवं विभाग सह प्रमुख शैलेन्द्र मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सहकारिता के प्रचार-प्रसार एवं संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए त्रिलोकी सिंह चौहान ने कहा कि सहकारिता ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक समृद्धि और आर्थिक उन्नयन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर बजरंगी पाण्डेय, पंकज सिंह, अमन सिंह, दीपक कुमार, अनीता गोस्वामी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
