नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

करनैलगंज, गोंडा स्थित *बापू भवन कांग्रेस कार्यालय* की भूमि को अनाधिकृत कब्जे से मुक्त कराने हेतु गठित निगरानी समिति ने कार्यवाही प्रारम्भ की।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 77,255 views

गोंडा, करनैलगंज
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लखनऊ के आदेशानुसार करनैलगंज, गोंडा स्थित *बापू भवन कांग्रेस कार्यालय* की भूमि को अनाधिकृत कब्जे से मुक्त कराने हेतु गठित निगरानी समिति ने कार्यवाही प्रारम्भ की।
*निरीक्षण में उपस्थित पदाधिकारी निगरानी समिति के सदस्य शाहिद अली कुरैशी सभासद, शहर अध्यक्ष, गोंडा के साथ मोहम्मद इमरान खान*, विनय प्रकाश त्रिपाठी ,चाँद खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समिति द्वारा करनैलगंज, गोंडा स्थित *बापू भवन कांग्रेस कार्यालय* की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कार्यालय की भूमि पर कई व्यक्तियों द्वारा *ढाबली/तिरपाल* लगाकर अवैध अतिक्रमण किया गया है। सभी अतिक्रमणकारियों के नाम समिति द्वारा नोट कर लिए गए हैं।
इसके पश्चात निगरानी समिति नगर पालिका परिषद करनैलगंज पहुंची, जहां अधिशासी अधिकारी के नाम पत्र देकर भूमि से संबंधित *असेसमेंट रजिस्टर 2011 एवं रजिस्टर-45* के मुआयने हेतु प्रार्थना पत्र रिसीव कराया गया। अभिलेखों का मुआयना कर प्रमाणित नकल प्राप्त की जाएगी। साथ ही सम्पत्ति पर बकाया टैक्स की गणना कर उसे जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
समिति ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी और सरकारी सम्पत्ति को तत्काल मुक्त कराया जाएगा।
इस सम्पूर्ण निरीक्षण एवं आगामी कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कार्यालय लखनऊ को प्रेषित की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!