नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

 32,831 views

पीडीए जनसंपर्क कार्यालय पर हुआ ब्राह्मणो का सम्मान।

गौरा चौकी ( गोंडा)

सपा के पीडीए जनसंपर्क समाजवादी पार्टी कार्यालय गौरा चौकी बाजार में रविवार को ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन सपा नेता हफीज मलिक, लतीफ मलिक द्वारा किया गया। जिसमें छपिया, बभनजोत ब्लॉक के ब्राह्मणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आये हुए ब्राह्मणों द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज के बारे में ब्राह्मणो की भूमिका को बताया गया। आयोजक हफीज मलिक ने आए हुए ब्राह्मण का फूल माला अंग वस्त्र से स्वागत किया। उन्होंने बताया की समाज में ब्राह्मणों की अहम भूमिका शुरू से रही है। समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों को शुरू से ही सम्मान दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रेरणा स्रोत रहे जनेश्वर मिश्र, बृजभूषण तिवारी को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के स्थापना काल में उचित स्थान दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे जी को नेता प्रतिपक्ष बनाकर ब्राह्मणों का सम्मान किया। लतीफ मलिक ने आए हुए सभी ब्राह्मणो का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉक्टर प्रमोद दुबे प्रोफेसर श्रवण शुक्ला, डॉक्टर निरंकार मिश्रा, प्रोफेसर अनिल तिवारी, डॉ प्रभाकर पांडे, अन्नु मिश्रा, सोभनाथ पांडे, रवि शुक्ला, सौरभ मिश्रा, राहुल शुक्ला, भरत लाल त्रिपाठी, उद्धव त्रिपाठी, कार्तिकेय शुक्ला, सोनू शुक्ला सहित ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!