नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

श्री बाबूलाल कमलापुर इंटर कॉलेज वार्षिक समारोह में पहुंचीं जिलाधिकारी

1 min read

 82,439 views

श्री बाबूलाल कमलापुर इंटर कॉलेज वार्षिक समारोह में पहुंचीं जिलाधिकारी

मोतीगंज गोंडा ।
शुक्रवार को श्री बाबूलाल कमलापुरी बभनजोत, गौराचौकी इंटर कालेज के प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार एवं अंकपत्र वितरण कार्यक्रम बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। जिसमें गोंडा जिले की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मनकापुर के उप जिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी की गरिमायी उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता गुप्ता ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा प्रबंधन के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। पिछले सत्र के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार की तरफ से प्रबंधक पवन कुमार कमलापुरी, निदेशक शिवकुमार मित्तल , उप प्रबंधक राजेंद्र कुमार मित्तल( रिंकू जी) की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!