परसौना में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने अमन चैन की मांगी दुआ
1 min read
51,076 views
परसौना में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदारों ने अमन चैन की मांगी दुआ
मोतीगंज।गोण्डा ।
विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम सभा परसौंना औराडीह में सोमवार शाम को ग्राम प्रधान अब्दुल गफ्फार चौधरी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों, व आसपास के गांव के लोगों ने शामिल होकर रोजा इफ्तार किया और देश दुनिया में अमन चैन और शांति के लिए दुआ मांगी ।
ग्राम प्रधान अब्दुल गफ्फार चौधरी ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना बरकतों और रहमतों का महीना होता है, जिसमें लोग इबादत के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस महीने में चाहिए कि सब लोगों को अपने आसपास के जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को अपनी ईद की खुशी में शामिल करें l
इफ्तार के बाद सभी लोगों देश दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआए मांगी।
इस मौके पर मोहम्मद अहमद, अब्दुल रशीद, मोहम्मद नजीर, महबूब हसन, इंजीनियर मोहम्मद इस्लाम सहित के कई लोग मौजूद रहे ।
