एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
1 min read
33,155 views
एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
मनकापुर गोण्डा ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत मे एचपीवी टीकाकरण को लेकर एएनएम सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियो को प्रशिक्षण देकर जानकारी दी गई।
शुक्रवार को सीएचसी बभनजोत मे एएनएम, स्टाफ नर्स, सीएचओ, फार्मासिस्ट को एचपीवी टीकाकरण की उपयोगिता को लेकर प्रशिक्षण के साथ जागरूक कर 14-15 बर्ष की बालिकाओ को ग्रीवा कैसर से बचाने के लिए टीकाकरण करने की जानकारी दी गई। सीएचसी चिकित्साधिकारी डा तरूण कुमार मौर्य ने बताया कि इस समय ग्रीवा कैसर विश्व की सबसे अधिक होने वाली कैसर है । टीकाकरण हो जाने पर इस प्रकार की होने वाली कैसर की बीमारी से राहत मिल सकेगी। ऐसे मे उन्होने सभी पात्र बालिकाओ के टीकाकरण की सलाह दी है।
