नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

गोंडा में दो नवविवाहिताओं की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज और प्रेम प्रसंग में हत्या के आरोप

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 35,480 views

 

गोंडा जिले में अलग–अलग थाना क्षेत्रों से नवविवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों ही मामलों में मृतकाओं के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

पहली घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के ढोड़ेपुर गांव की है। यहां गुरुवार देर रात गांव निवासी रंजीत मोदनवाल की 22 वर्षीय पत्नी शीतल मोदनवाल फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

दूसरी घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के मैंनपुर गांव के मजरे डड़वा गांव की है। यहां शुक्रवार को घर से खेत जाने की बात कहकर निकली 21 वर्षीय पूजा का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग के चलते गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई है और मृतका की मां की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लगातार हुई इन दो घटनाओं से जिले में सनसनी फैली हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!