मतदाता गहन पुनरीक्षण(SIR)कार्यशाला का हुआ आयोजन
1 min read
8,947 views
मतदाता गहन पुनरीक्षण(SIR)कार्यशाला का हुआ आयोजन
मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह
गोण्डा।मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 (SIR)” के अंतर्गत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के जनसहयोग केंद्र कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित कार्यशाला में शामिल होकर उपस्थित BLA-2 सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे
कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ता बंधुओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए SIR प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।
हम सभी का लक्ष्य है कि एक भी पात्र मतदाता नामांकन से वंचित न रह जाए तथा मतदाता सूची को सटीक, अद्यतन एवं निष्पक्ष बनाकर लोकतंत्र की इस सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया को और अधिक सशक्त किया जाए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रेम नारायन पांडे ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी,जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक राकेश तिवारी,जिलामंत्री अजय सिंह पिंटू, विधानसभा संजोजक त्रिजुगी नारायण शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य रबीन्द्र पाण्डे,जिला पंचायत सदस्य राम धोख मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडे,मंडल अध्यक्ष तरबगंज आशीष दूबे,मण्डल अध्यक्ष बेलसर राकेश भारती,मंडल अध्यक्ष बालेश्वरगंज दीपक सिंह,मंडल अध्यक्ष अमदही हनुमान यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
