एसडीएम नेहा मिश्रा मिश्रा के मौजूदगी में धान क्रय केंद्र पर हुई 25 कुंतल धान की खरीदारी
1 min read
19,704 views
एसडीएम नेहा मिश्रा मिश्रा के मौजूदगी में धान क्रय केंद्र पर हुई 25 कुंतल धान की खरीदारी
सुरेश कुमार तिवारी
गोण्डा। एक तरफ जनपद के कुछ जिम्मेदारों द्वारा कार्यवाही करना तो दूर सीयूजी नम्बर भी रिसीव करने से गुरेज किए जाने की चर्चा है तो वहीं एसडीएम करनैनगंज द्वारा एक के बाद दूसरा निरीक्षण कर एक अच्छे व सच्चे अधिकारी की हनक क्षेत्र में दिखाया है। निवर्तमान डीएम श्रीमती नेहा शर्मा के नक्शे कदम पर चलने वाली निष्पक्ष एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा दिनाँक 01.11.2025 को खाद्य विभाग के क्रय केंद्र हलधरमऊ का जमीनी पड़ताल किया गया। उपजिलाधिकारी के मौजूदगी में
ग्राम गद्दोपुर के किसान जय बक्श सिंह के धान की तौल के साथ खरीद का शुभारंभ हुआ, क्रय केंद्र पर करीब 25 कुंतल धान की खरीदारी की गई।
