नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

लालगंज बस्ती पुलिस ने नारी शक्ति फेज 5,नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

1 min read

 56,252 views

 

मोहम्मद सुलेमान
लालगंज बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24/09/2025को क्षेत्राधिकारी रूधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज संजय कुमार के द्वारा थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति दीदी अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत आदर्श बी.के. बालिका इंटर कॉलेज कुदरहा जनपद बस्ती में स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं व छात्र छात्राओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे –
1090 – वीमेन पावर लाइन,
1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403116
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई । छात्र छात्राओं को गुड टच व बैड टच व आत्म रक्षा के बारे में जानकारी दी गई । थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर एंटी रोमियो चेकिंग की गई संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया व मनचलों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया । इस अवसर पर अधिकारीगण के साथ नोडल अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक महेश शर्मा, चौकी प्रभारी कुदरहा व म0का0 ममता चौहान, म0का0 वंदना पासवान, म0का0 सुलेखा राजभर आदि अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!