आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को सकुशल व सौहार्दपूर्ण रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना स्थानीय पर थाना क्षेत्र के सम्भ्रात नागरिकगण, शांति सुरक्षा समिति के सदस्य, डी0जे0 संचालक व दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारीगण के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई
1 min read
17,807 views

मोहम्मद सुलेमान
लालगंज बस्ती। दिनांक 20.09.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन सर के आदेश के क्रम मे आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, श्रीमान् प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना लालगंज श्री संजय कुमार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की मौजूदगी में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी की गोष्ठी की गई। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के सम्भ्रात नागरिकगण, शांति सुरक्षा समिति के सदस्य, डी0जे0 संचालक, दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे । मीटिंग में दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यो को बताया गया कि अपने अपने दुर्गा प्रतिमा के सुरक्षा हेतु सुरक्षा कमेटी बना कर के अपने प्रतिमा की सुरक्षा करेगे तथा पंडाल में आग बुझाने वाले उपकरण जरूर रखेगे। डी0जे0 पर फूहड़ या भद्दा गाना नही बजायेगें। प्रतिमा की ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा नही रखेगे। पंडाल वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु बताया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त आदेशो-निर्देशो से अवगत कराया गया ।