नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

इंडियन बैंक ने दिलाए अपने ग्राहक को 39 लाख की धनराशि

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 17,303 views

 

इंडियन बैंक ने दिलाए अपने
ग्राहक को 39 लाख की धनराशि

देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक, ने अपने ग्राहक शफीक अहमद, प्रोपराइटर मैसेज शाह चप्पल स्टोर, को अग्निकांड के कारण उनके व्यवसाय में हुई नुकसान की भरपाई की है।

ग्राहक ने अपने स्टॉक का बीमा , बैंक के चैनल पार्टनर मैसर्स यूनिवर्सल सोमपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से करवाया था।
आज बैंक के अंचल प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक श्री राजेश बड़ोरिया ने अपने खाताधारक श्री शफीक अहमद को रुपए 3995032 (उन्तालीस लाख पंचाननवे हजार बत्तीस रुपए मात्र)की धनराशि का चेक भेंट किया ।
इस अवसर पर श्री बड़ोरिया ने कहा कि छोटी छोटी धनराशि के प्रीमियम का भुगतान कर हम दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हुए नुकसान से बच सकते है। सभी ग्राहकों को बीमा कवरेज लेना चाहिए जिससे कि वह दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में हुए बड़े नुकसानों की सहजता से भरपाई कर पाने में सक्षम हो। इस क्षेत्र में मैसर्स यूनिवर्सल सोमपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा बीमित धनराशि का भुगतान बैंक के प्रयासों के माध्यम से शीघ्रता से हो रहा है।
लाभार्थी शफीक अहमद ने इन्डियन बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक के आवास विकास शाखा द्वारा ऋण दिए जाने के उपरांत व्यवसाय ठीक ठाक चल रहा था किन्तु आग लगने से हुए नुकसान की वजह से मेरा पूरा परिवार बहुत गहरे संकट में था । बीमे से मिले धनराशि की वजह से अब मैं व्यवसाय पुनः शुरू कर पाऊंगा।
इस अवसर पर लाभार्थी शफीक अहमद, बैंक के शाखा प्रबंधक अमन श्रीवास्तव और कंपनी के एरिया मैनेजर मुकेश कुमार उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!