नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 35,053 views

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

मोहम्मद सुलेमान
मोतीगंज गोंडा। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय रगड़गंज में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।इस अवसर पर बेलसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का जीवंत अभिव्यक्ति है। बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बाँधकर उसके माथे पर तिलक करती हैं और उसकी दीर्घ आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई उनकी रक्षा का वचन देता है। ऐसा माना जाता है कि राखी के धागे भाई-बहन के प्यार के बन्धन को मज़बूत करते है। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका सुनीता बहन ने कहा कि रक्षाबन्धन का पर्व सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का सांस्कृतिक प्रतीक है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भी एकसूत्रता के रूप में इस पर्व का उपयोग किया जाता है।रक्षा बंधन हमें सिखाता है कि रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, भावना से भी जुड़े होते हैं और जब उन भावनाओं को सही दिशा और सच्चे मन से निभाया जाए, तो हर राखी कलाई से नहीं, दिल से बंधती है । समाजसेवी रामपाल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अगाध प्रेम एवं अटूट विश्वास के प्रतीक है। इस दौरान बीके बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना किया। इस अवसर पर रामपाल सिंह चंद्र प्रताप सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह अतुल त्रिपाठी क्षेत्र के बीके भाई बहन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!