नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

तीन वर्ष से तैनात लेखाकार अरविंद कुमार गुप्ता का स्थानांतरण 28 फरवरी 2025 को छपिया,उनके स्थान पर नवाबगंज से नीरज श्रीवास्तव को लेखाकार के पद पर नियुक्त। फिर भी रसूख के बल पर कानून व आला अफसर मूक

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 30,374 views

वजीरगंज (गोंडा)। ब्लॉक में तीन वर्ष से तैनात लेखाकार अरविंद कुमार गुप्ता का स्थानांतरण 28 फरवरी 2025 को छपिया हुआ था। उनके स्थान पर नवाबगंज से नीरज श्रीवास्तव को लेखाकार के पद पर भेजा गया है।

दोबारा 13 जून को अरविंद कुमार गुप्ता का स्थानांतरण मनकापुर हो गया है। रसूख के बल पर आज भी वह ब्लॉक में कार्य कर रहे हैं और उनके स्थान पर नीरज श्रीवास्तव मौजूद हैं। परंतु उनका चार्ज नहीं दिया जा रहा है। वजीरगंज का मोह लेखाकार को नहीं छोड़ रहा है। वह वजीरगंज छोड़कर नहीं जाना चाह रहे हैं।

यही हाल एपीओ अकील अहमद का है उनका भी स्थानांतरण हो चुका है और उनके स्थान पर रुपईडीह ब्लॉक से 25 जून को राजेश कुमार सोनी को वजीरगंज भेजा गया। उन्होंने भी कार्यभार तो ग्रहण कर लिया , मगर चार्ज आज तक नहीं मिला है। एपीओ अखिल अहमद की भी वजीरगंज से मोह हो गया है।

प्रभारी खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने अभी दोनों लोगों को रिलीव नहीं किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!