नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भारत जोड़ो यात्रा रोकने की साजिश है करोना – राहुल गांधी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 473 views

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह दिल्ली पहुंची है।

दिल्ली के बदरपुर सीमा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है।

इस यात्रा मे कई नेता शामिल हुए। यात्रा को लेकर यातायात प्रभावित रहेगा।

नई दिल्ली युगनव  टाइम्स लाइव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार तड़के दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली के बदरपुर सीमा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है। कांग्रेस के दिल्ली इकाई प्रमुख अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर राहुल गांधी और यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया है। राहुल गांधी ने दिल्ली के लाल किले से कहा कि करो ना इस भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की साजिश है वही कई अन्य तरीके की यात्राएं जो भाजपा शासित राज्यों में निकाली जा रही है उन पर कोई रोक नहीं लगाया जा रहा है उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देखकर यह सरकार अपना आपा खो बैठी है । इसलिए करोना का डर दिखाकर भारत जोड़ो यात्रा को बंद करने की मांग कर रही है।

कई नेता हुए शामिल

 

इस यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, शक्तिसिंह गोहिल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महंगाई, बेरोजगारी और नफरत को दूर करना चाहिए। भारत की इस आवाज को लेकर हम राजा के सिंहासन पर आ गए हैं, हम दिल्ली आ गए हैं। आइए इसे और भी ऊंचा उठाने के लिए हमारे साथ दें।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इससे पहले ट्वीट किया था कि भारत जोड़ो यात्रा अपने 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वहां बेचैनी बढ़ गई है। यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर रुकेगी और दोपहर 1 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी।

 

 

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले इन मार्गों से बचें

दिल्ली पुलिस और कांग्रेस की खींचतान के चलते शनिवार सुबह से ही आधी दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में बदरपुर से लाल किले तक लोगों को विभिन्न सड़कों पर यातायात जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यात्री रेलवे srs गुड जाने वाले मार्गो से बचकर जाए


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!