मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
1 min read
16,724 views
मोहम्मद सुलेमान
गोंडा। के.वी.के. मनकापुर जनपद गोण्डा में आयोजित तीन दिवसीय मुख्यमंत्री गत्रा कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र देवीपाटन डॉ आर.बी.राम ने मास्टर ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कृषकों तक पहुंचाना आपका उद्देश्य होना चाहिए। उप गन्ना आयुक्त द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि मास्टर्स ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देने के उद्देश से मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के.वी.के मनकापुर मे 09/04/25 से 11/04/25 तक प्रस्तावित था,जिसमे आज प्रशिक्षण के अंतिम दिन मास्टर ट्रेनर्स को मनकापुर समिति क्षेत्र के गांव अम्बरपुर मे प्रगति शील किसानों के सहफसली, रिंगपिट तथा ट्रेच विधि से बोये गये गन्ने के प्लॉट पर भ्रमण कराया गया । प्रशिक्षुओं ने किसानों से वार्ता कर गन्ने का अच्छा उत्पादन लेने के टिप्स भी लिए। प्रशिक्षुओं ने शिव पूजन वर्मा द्वारा की जा रही ड्रैगन फ्रूट की खेती भी देखी, ये उनके लिए एक नया अनुभव था। अंत में जिला गत्रा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं देते प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर मनकापुर के.वी.के. के प्रभारी डॉ राम लखन, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोण्डा सुनील कुमार शुक्ल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मैज़ापुर, अफ़सार हुसैन, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनकापुर अब्दुल आज़ाद अंसारी एवं मनकापुर चीनी मिल के जी.एम. केन उपस्थित रहे।
