नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 18,077 views

 

मोहम्मद सुलेमान
गोंडा । बेलसर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय मुजेड में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व विधायक प्रतिनिधि विनोद कुमार पाण्डेय विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा अतुल कुमार तिवारी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू सिंह रहे। मां सरस्वती के श्री चरणों में माल्यार्पण और दीप प्रज्वल के साथ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कंपोजिट विद्यालय मुजेड के छात्रों द्वारा समसामयिक विषय वस्तुओं पर आधारित कई उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों दुर्गा प्रसाद पांडेय,अकबाल बहादुर सिंह,मालती सिंह और रेनू सोनी को प्रतीक चिन्ह,गीता और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।विद्यालय के शिक्षक और उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने मंच संचालन के साथ ही पूरे कार्यक्रम सकुशल संचालन संपन्न कराया।उनके सहयोगी के रूप में विद्यालय के स्टाफ रामदीन,विनय कुमार सिंह, जया सिंह, वीना सिंह,ज्योति चौहान, सुनील,रश्मि शुक्ला और सुखराज जी के साथ ही धर्मेंद्र प्रताप सिंह,रामेश्वरम शुक्ल ब्लॉक व्यायाम शिक्षक,यशवंत पाण्डेय,आदित्य सिंह,स्वाति सिंह,विवेक यादव,दीपशिखा सिंह ने अप्रतिम सहयोग देकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कराई।इस अवसर पर शिक्षक नेता अजीत सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय , यूटा के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री उमाशंकर सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बेलसर अध्यक्ष सत्यव्रत वर्मा, शिक्षामित्र संगठन के कृष्ण कुमार पाण्डेय, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक हरिराम पाण्डेय के साथ श्याम नारायण पाण्डेय,पुष्कर तिवारी,अनिल मिश्र,शिवपूजन सिंह,गजेंद्र प्रताप सिंह,ममता सिंह,याकूब सिद्दीकी, अनिल पाण्डेय, वंशीधर उपाध्याय,धर्मवीर, भूपाल सिंह,कृष्ण मोहन सिंह,रामगोपाल सिंह,आनंद प्रताप सिंह,राधेलाल,भोलानाथ सिंह,विपुल मिश्र,संदीप त्रिपाठी,राजेंद्र सिंह,पद्मभूषण सिंह,बिट्टू सिंह आदि सैकड़ों अन्य शिक्षक और शिक्षक प्रतिनिधि के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक और अभिभावक गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को मुख्य अतिथियों सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधियो ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों से आशीर्वचन मांगते हुए उनके आगामी जीवन के उत्तम होने की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!