नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 4, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की……

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 15,856 views

 

मोहम्मद सुलेमान /प्रदीप कुमार गुप्ता
गोण्डा :-मसकनवा बाजार में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।कथा के दौरान भव्य झांकी सजाई गई ।नंद के आनंद भयों जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो उठा। मुख्य यजमान त्रिवेणी प्रसाद कमलापुरी व सुनीता कमलापुरी ने यज्ञआचार्य अखंड जी महराज के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।वराणसी से पधारे कथा व्यास पीठाधीश्वर आचार्य दीपक कृष्ण जी महराज ने कहा कि भगवान कृष्ण योगीराज अनेक कलाओं के स्वामी थे। जब जब धरती पर अत्याचार बढता है तो अपने भक्तों की रक्षा के लिए भगवान को धरा पर अवतार लेना पड़ता है।जय श्री कृष्ण के जय घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। महिलाओं ने भक्ति नृत्य कर मांगलिक गीत गाया।सभी भक्तगण खुशी से झूम उठे।आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।भगवान श्रींकृष्ण के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने लोक गीत गाया।इस अवसर पर मनीष कमलापुरी, आशीष कमलापुरी, विनीत कमलापुरी,प्रशांत गुप्ता, ओमप्रकाश, रमेश, विंद्रा, बद्री, प्रवीण कुमार, शरद आदि भक्तगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!