नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 4, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

नवाबगंज में भव्य ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 561 views

नवाबगंज (गोंडा): क्षेत्र में रविवार शाम ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का आगमन अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। गुजरात से आए करीब 200 पदाधिकारियों के दल ने 100 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जैसे ही कटरा तिराहे में प्रवेश किया, पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में चार विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री ने गुजराती अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विधायक प्रेम नारायण पांडेय, अजय सिंह और प्रभात वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। संयोजक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन प्रसाद तिवारी और अनुराग श्रीवास्तव ने पूरी गर्मजोशी के साथ यात्रा दल की अगवानी की।

यात्रा नंदिनी कॉलेज परिसर पहुंची, जहां यात्रियों ने गोमाता नंदिनी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि “सेवा संकल्प यात्रा सत्य के पक्ष में इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।” कार्यक्रम को एमएलसी अवधेश प्रताप सिंह और चेयरमैन डॉ. सत्येंद्र सिंह ने भी संबोधित करते हुए यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कटरा तिराहे पर भी भव्य स्वागत के बाद , कटरा तिराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद सेवा संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव बस्ती जिले के लिए रवाना हो गई।


  •  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!