नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

1 min read

 10,142 views

 

बेलसर गोंडा। नगर पंचायत बेलसर क्षेत्र के रगड़गंज बाजार स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अवध क्षेत्र प्रभारी हरीशचंद्र सिंह उर्फ हरी सिंह की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के अवध क्षेत्र प्रभारी हरी सिंह ने कहा कि होली पर्व को लोग आपसी मतभेद को
भुलाकर भाईचारे के साथ मनाते हैं। और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई देते हैं ।व्यापारी बंधुओ को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। श्री सिंह ने कहा कि व्यापारियों को कोई समस्या होती है तो पहले अपने नगर अध्यक्ष को बताएं उसका समाधान कराया जाएगा। अगर कोई दिक्कत आए तो मुझे बताया जाए उसे निस्तारित कराया जाएगा। टैक्सी स्टैंड को बाजार के बाहर किए जाने के साथ अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी ने होली पर प्रकाश डालते हुए व्यापारियों को शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह मोनू ने होली पर्व की बधाई दी। मंच का संचालन महामंत्री रामकुमार गुप्ता ने किया नगर अध्यक्ष आशीष सिंह निखिल ने कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभासद पवन कौशल ,पूर्व प्रधान आनंदपाल सिंह ,विजय गुप्ता, सुशील गुप्ता ,अजय गुप्ता ,संदीप कौशल, रमेश जायसवाल ,जानकी प्रसाद, दीपक गुप्ता ,चौकी प्रभारी अजय तिवारी समेत तमाम व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!