नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

वैज्ञानिक सोच को अपनाना नितांत आवश्यक -सिद्धार्थ दूबे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 13,722 views

जागरूकता कार्यक्रम में विज्ञान एवं तकनीकी के महत्व पर हुई चर्चा ।

युगनव टाइम्स

गोण्डा । माय भारत गोण्डा , नेहरू युवा केंद्र गोण्डा एवं राधे फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में राम सुन्दर विजय कुमार स्मारक विद्यापीठ, जमथरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान और तकनीकी के महत्व पर गहन चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोगों और अनुसंधान की दिशा में प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सिद्धार्थ दूबे ने अपने संबोधन में कहा, आज के युग में वैज्ञानिक सोच को अपनाना नितांत आवश्यक है। विज्ञान ने मानव जीवन को सरल और उन्नत बनाया है। हमें विज्ञान को केवल एक विषय के रूप में न देखकर इसे दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर देना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं राधे फाउंडेशन के मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक अवधेश शुक्ल ‘सूबेदार’ ने विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की चर्चा करते हुए कहा, विज्ञान के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को प्राथमिकता दें, ताकि भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जा सके।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे मुख्य वक्ता राजेश पाण्डेय ने विज्ञान की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, हमारे देश के महान वैज्ञानिकों ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। यदि हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाएं और शिक्षा के साथ शोध को बढ़ावा दें , तो निश्चित रूप से हम नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने विज्ञान और तकनीकी की आधुनिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और वैज्ञानिक सोच को अपनाने का संकल्प लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!