क्रिसमस का रंग विद्यालय के वार्षिकोत्सव संग
1 min read
352 views
रिपोर्ट रियाजुद्दीन
नवाबगंज / गोंडा युगनव टाइम्स लाइव
ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह के जन्मदिन के पूर्व शिक्षा क्षेत्र में अपने अटूट पहचान बनाने वाला नवाबगंज के मनकापुर रोड स्थित जेम्स हार्वी मेमोरियल इंटर कॉलेज का वार्षिक उत्सव क्रिसमस उत्सव के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस गीत और पवित्र बाइबल पाठ से किया गया। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोंडा अजीत सिंह ने जेम्स हार्वी विद्यालय के सभी उपलब्धियों का बखान करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त अध्यापक गणों की हृदय से प्रशंसा की। अजीत सिंह ने कहा कि निरंतर 30 सालों से मैं विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मिलित हो रहा हूं। जेम्स हार्वी परिवार ने जो प्यार, सम्मान दिया है उसके लिए पूरा मिशन बधाई के पात्र है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर वरिष्ठ पास्टर रेन्ह बी सोरेन ने उपस्थित छात्रों को प्रभु यीशु मसीह के बताए हुए सत्य और सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा क्रिसमस गीत, संगीत, नृत्य, और मनमोहक नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रबंधक केरल एम लाल वरिष्ठ सदस्य विलियम किस्कू, राजेंद्र धोर सानी ने सभी क्षेत्रवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस की हार्दिक बधाई देते हुए सभी छात्रों और जनमानस के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही विद्यालय के वार्षिक उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपहार प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रधानाचार्य एस बी मसीह ने विद्यालय के वार्षिक उत्सव में आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम का संचालन
विद्यालय के अध्यापक अरविंद हाबिल, जांय प्रसाद गुरूड ने किया।इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापकों का मान और सम्मान किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के सभी बच्चों में उपहार एवं मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर राजीव हनरी, रंजीत प्रकाश, प्रसन्ना सिंह, डॉ गौरव, डेनियल जॉन, दिनेश त्रिपाठी, सहित विद्यालय के सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।
