जालसाजी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
1 min read
4,931 views
सुरेश कुमार तिवारी
गोण्डा। थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-45/23, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को झिलाही क्रासिंग मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वादी बदलू पुत्र ठाकुरदीन नि0 अमवा माफी थाना मनकापुर जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना मनकापुर में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर विपक्षीगणों द्वारा जमीन बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हुआ था। जिसमें आज दिनांक 16.02.2025 को थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विवेचना के उपरान्त प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त राकेश तिवारी को झिलाही क्रासिंग मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
