नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

रामेश्वरनाथ धाम जनहित मेला दूसरे दिन भी धूमधाम से आयोजित किया गया। जनहित मेले का शुभारंभ अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में योगाभ्यास करके मेले का शुभारंभ हुआ।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 1,074 views

वजीरगंज।
विकासखंड के ग्राम पंचायत प्रयागपुर नौबस्ता में आर एन सिन्हा फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित रामेश्वरनाथ धाम जनहित मेला दूसरे दिन भी धूमधाम से आयोजित किया गया। जनहित मेले का शुभारंभ अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में योगाभ्यास करके मेले का शुभारंभ हुआ।
मेले का आयोजन डॉ दीपेन सिन्हा व डॉ अनन्दिता रजत ट्रस्टी आर एन सिन्हा फाउंडेशन के नेतृत्व में तीन दिवसीय आयोजित किया जा रहा है। मेले में नेत्र परीक्षण, टीबी जाँच केन्द्र, कानूनी सलाह, किसान कुंभ कैंप , बैंक, लोक वाणी जन सेवा केन्द्र, गैस कनेक्शन व बिजली बिल भुगतान के स्टालों पर भीड़ लगी रही। ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्ट वैन में एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्त दान किया। निःशुल्क शुगर एवं टीबी जांच शिविर लगाई गई।
डॉ दीपेन सिन्हा ने आठ टीबी मरीजों को पुष्टाहार देकर गोद लिया। उन्होंने कहा कि हर मरीज को एक – एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
नौबस्ता इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड एलईडी बल्ब यूनिट में दूसरे दिन भी दो सौ युवाओं ने प्रशिक्षण लिया। रात्रि में जय भवानी गोण्डा द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों द्वारा बोरा रेस कराया गया, जिसमें सेमल प्रथम, सलोनी द्वितीय, प्रिया तृतीय रहीं। वहीं मेढक रेस में कमल प्रथम, वैभव शर्मा द्वितीय व हिमांशु मौर्या तृतीय रहे।नारी ज्ञान स्थली पीजी कालेज के बालिकाओं व परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मंच सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मेला प्रबंध कमेटी के सदस्य रवीन्द्र पांडेय, विनोद, रिंकू दूबे, अमर, बृजभूषण समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!