नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को भाजपा के षडयंत्र से सावधान रहने की जरूरत———-जयसेन सिंह

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 6,559 views

 

गोंडा – तरबगंज विधानसभा “पीडीए पर चर्चा, कार्यक्रम ग्राम सभा,तुलसीपुर माझा पट्टी में आयोजित समाजवादी पीडीए
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए सपा नेता डॉक्टर अभिषेक सिंह ने पीडीए परिवार की जनता को विभिन्न तथ्यों से अवगत कराया जहां वर्तमान सरकार गरीबों का हक छीनना, मंहगाई और बेरोजगारी के सवाल पर भाजपा के लोग अयोध्या, प्रयागराज, बनारस और धर्म की बात करने लगते है इनको जनता की जरूरत से कोई लेना देना नहीं है।
आपकी लड़ाई मंहगाई और बेरोजगारी से है, डीजल, पेट्रोल, दवाई, कपड़ा, ट्रेन का किराया, बस का किराया सब बढ़ा कर गरीबों के मेहनत की कमाई को चूसा जा रहा है।
पढ़े लिखे लड़कों को नौकरी नहीं मिल पा रही है,भाजपा देश और प्रदेश को तानाशाही की तरफ ले जाना चाहती है, इनसे होशियार और सतर्क रहने के साथ साथ इन्हें सत्ता की कुर्सी से हटाने की जरूरत है।
विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जयसेन सिंह ने कहां की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी ये सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए है।
पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को भाजपा के षडयंत्र से सावधान रहने की जरूरत है।
संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसी संविधान को भाजपा की सरकार संशोधन करके कमजोर कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिपाही सिंह एवं संचालन जयेंद्र तिवारी ने किया इस मौके पर विनोद सिंह, साहब राम यादव, अनिल श्रीवास्तव, मलिक, हृदय रामयादव, बृजराज पांडे, धर्मेंद्र सिंह, रामप्रताप, ज्ञान बहादुर, जगदीश सिंह, शैलेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!