नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार की पराकाष्ठा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

1 min read

 4,231 views

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों से दुर्व्यवहार की पराकाष्ठा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा के निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्वतमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के निर्देश पर दो मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से ट्रंप प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिकों से किया जा रहे दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगने के साथ ही अवैध रूप से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कड़ी कार्यवाही के साथ ही सब कुछ गवां के वापस आए प्रवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग शामिल है
कांग्रेसियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ट्रंप प्रशासन मुर्दाबाद ,विदेश मंत्री मुर्दाबाद, जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है विदेश में भारतीयों का सम्मान सुरक्षित करो जैसे नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दूबे सेवादल प्रमुख प्रद्युम्न शुक्ला अल्पशंख्यक अध्यक्ष सगीर खान विनय त्रिपाठी, अविनाश मिश्रा,शाहिद अली कुरेशी सभासद , चांद खान,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव शादाब खान एडवोकेट, वाजिद अली, अविरल त्रिपाठी,अवसार अहमद, आदित्य वर्मा, अनीश, अब्दुल्ला खान, सलीम खान,हरीराम वर्मा, राजू सेवादल , सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!