नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद
October 3, 2026

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

भागवत कथा से मन मस्तिष्क को शान्ति मिलती है ।विष्णु महराज,निकली पोथी यात्रा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]


 11,967 views

मोहम्मद सुलेमान  / प्रदीप गुप्ता
गोंडा ! मसकनवा कस्बे के खांले गांव में नौ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ पोथी यात्रा के साथ हुआ।गाजे बाजे के साथ पोथी यात्रा निकाली।महिलाओं संगीता, सोनी ,अनीता, सुरभि, गुडिया, महिमा, मानसी सहित मुख्य यजमान ने पवित्र नारायण सरोवर छपिया धाम से कलश में जल भरा । मुख्य यजमान श्री राम गुप्त और माया देवी सुनील, अनिल ने आचार्य पंकज मिश्रा के साथ वैदिक मन्त्रोंचार के साथ कलश स्थापना पूजन कराया।कथा व्यास पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महराज ने भागवत कथा के महत्व का मार्मिक वर्णन किया।उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए कथा जरूरी है ।भागवत कथा सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है।महा राजा परीक्षित ने भी भागवत कथा का रसपान किया था।उन्होंने कहा कि माता पिता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है ।सनातन धर्म यही शिक्षा देता है कि अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए ।आचार्य पंडित पंकज मिश्रा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से तन मन पवित्र हो जाता है ।आंतरिक शक्ति मिलती है।भव्य झांकी सजाई गई ।आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।सुनील कुमार, अनिल कुमार ,सुधांशु गुप्त ,शशांक ,मयंक, शिव कुमार,राकेश यादव,डी एम शुक्ला,छोटे बाबू ।


More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!