नमस्कार,युगनव टाइम्स लाइव में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9956313999,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद

Yugnav Times live

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,Yugnav Times

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम प्रयागराज महाकुंभ हादसे में तमाम श्रद्धालुओं की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करते कांग्रेस कार्यकर्ता

1 min read

 5,671 views

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम प्रयागराज महाकुंभ हादसे में तमाम श्रद्धालुओं की मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु बाबा दुख हरण नाथ मंदिर गोंडा पर प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया की लोकआस्था के पर्व मौनी अमावस्या पर संगम प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ से तमाम श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सैकड़ो घायल हो गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी के निर्देश पर हम सभी अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ से मृतक आत्माओं की शांति की कामना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु भगवान भोलेनाथ से कामना करते हैं गंगाधर मृतक आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें तथा घायलों को उत्तम स्वास्थ्य दें
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दुबे विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष पांडे सेवादल अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी महासचिव अविनाश मिश्रा अरविंद शुक्ला नितेश सिंह हरिराम वर्मा नानक चंद श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

Translate »
error: Content is protected !!